फ्रांस सरकार ‘येलो वेस्ट’ प्रदर्शनकारियों पर अपनाएगी सख्ती

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 01:40 PM (IST)

पेरिसः पेरिस में पिछले सप्ताह हुए दंगों के बाद प्राधिकारियों द्वारा ‘‘कतई बर्दाश्त न करने’’ का रुख अपनाने का संकल्प लेने के बावजूद ‘येलो वेस्ट’ फ्रांस में सरकार के विरोध में अपना प्रदर्शन शनिवार को तेज कर सकते हैं। पेरिस पुलिस ने शहर के पश्चिमी हिस्से के बड़े क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों को प्रतिबंधित कर दिया है।

इसमें प्रसिद्ध चैम्प्स एलीसीस भी है। यहां पर पिछले सप्ताह सैंकड़ों लोगों ने अराजकता फैलाई थी। इसी तरह के प्रतिबंध टाउलोज, बॉर्डयोक्स, डिजन और नीस में लगाए गए हैं। चीन के राष्ट्रपति शी चिनङ्क्षफग फ्रांस के अपने समकक्ष एमेनुएल मैक्रों के साथ नीस में सप्ताहांत में मिलने वाले हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News