जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का अस्पताल में निधन, शुक्रवार सुबह मारी गईं थी 2 गोलियां

punjabkesari.in Friday, Jul 08, 2022 - 02:54 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का, एक चुनावी कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को गोली मारे जाने के बाद निधन हो गया। आबे (67) को पश्चिमी जापान के नारा में शुक्रवार को भाषण शुरू करने के कुछ मिनटों बाद ही गोली मार दी गई थी। उन्हें विमान से एक अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी सांस नहीं चल रही थीं और उनके दिल की धड़कन भी रुक गई थी। अस्पताल में बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। आबे 2020 में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण इस्तीफा देने से पहले, देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे। दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में इस घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

PunjabKesari

आबे को दो गोलियां लगी थीं। जिस समय उन्हें अस्पताल ले जाया गया उस समय उनके शरीर में कोई हरकत नहीं देखी गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकाम रहें। हमले से स्तब्ध जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा ,‘‘ शिंजो को बचाने की पूरी कोशिश जारी है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस वक्त मैं प्रार्थना कर रहा हूं कि उनकी जान बच जाए। डॉक्टर अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। यह जापान के लोकतंत्र पर हमला है। हमले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'' 

PunjabKesari

हमलावर गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि हमलावर तेत्सुया यामागामी (41) स्वीकार किया कि उसने आबे को मारने की कोशिश की क्योंकि वह उससे ‘असंतुष्ट' था। पुलिस ने कहा कि संदिग्ध पूर्व प्रधानमंत्री की हत्या करने के इरादे से ही आया था।'' आबे पर हमला उस समय हुआ जब वह लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के चुनाव अभियान के दौरान नारा शहर में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि उन्हें स्थानीय समयानुसार साढ़े ग्यारह बजे दो गोलियां लगीं। आबे ने रविवार को होने वाले उच्च सदन चुनाव के लिए एक उम्मीदवार का समर्थन करते हुए शहर में चुनाव प्रचार के दौरान भाषण दे रहे थे। इस दौरान पीछे से गोलियां चली और माइक पर बोलते-बोलते पूर्व प्रधानमंत्री अचानक गिर पड़े और खून से लथपथ हो गए।

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News