सीवर में फेंका जलती सिगरेट का टुकड़ा, उसके बाद जो हुआ देख रह जाएंगे हैरान!(VIDEO)
punjabkesari.in Thursday, Apr 13, 2017 - 01:34 PM (IST)
तेहरानः हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख आप सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल एक शख्स ने सीवर होल में जलती हुई सिगरेट का बड डाल दिया। बड डालते ही इतना जोरदार धमका हुआ कि चारों तरफ अंधेरा छा गया और बड डालने वाला शख्स भी इस धमाके की चपेट में आ गया। ये पूरा मामला वहीं लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। यह वीडियो को ईरान की राजधानी तेहरान का बताया जा रहा है।
सीसीटीवी फुटेज में किसी दीवार के किनार एक सीवर का छोटा सा होल दिख रहा है। इस होल के पास पहले एक शख्स आता है और अपने पॉलीबैग से कुछ निकाल कर इस होल के अंदर डाल देता है। देखने से लग रहा है कि शायद वह होल के अंदर कुछ कचरा डाल रहा है। इसके थोड़ी ही देर बाद सिगरेट पीते हुए दूसरा शख्स गड्ढे के पास से गुजरता है और अपनी सिगरेट के बड को उसी सीवर होल में डाल देता है। बड के होल में जाते ही विस्फोट हो जाता है। 43 सेकेंड के इस वीडियो ने सबको चौंका दिया है। कुछ लोग कह रहे हैं कि सीवर के अंदर गंदगी और प्रेशर से शायद मीथेन गैस बन गई होगी जिसने जलती हुई बड के संपर्क में आने से धमाका कर दिया। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सीवर में गैस लीक होने को इस विस्फोट का कारण बता रहे हैं।
देखें वीडियाेः-
در چاه های فاضلاب هیچ گونه موادی برای دیرتر پر شدن آنها نریزید،ته سیگار یا جرقه کافیست تا خا... pic.twitter.com/Jey6JFTZ61
— سر الکساندر (@Xerxesss) April 10, 2017