दक्षिण कोरिया की रक्षा फैक्ट्री में भीषण धमाका, आग में जिंदा जलने से 5 कर्मचारियों की गई जान
punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2026 - 11:42 AM (IST)
International Desk: दक्षिण कोरिया की एक रक्षा कंपनी के परिसर में सोमवार को हुए विस्फोट और उसके बाद लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। यह हादसा दक्षिण कोरिया के शहर डेजॉन में स्थित 'हानव्हा एयरोस्पेस' के एक हिस्से में हुआ। विस्फोट के कारणों समेत घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकीं।
आपदा प्रबंधन अधिकारी यून सियोंग-सू ने बताया कि यह क्षेत्र सरकार द्वारा अधिसूचित एक सुरक्षा प्रतिष्ठान है। स्थानीय चिकित्सा अधिकारी किम जू-योन ने कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। समाचार एजेंसी 'योनहाप' के अनुसार, यह परिसर 'हानव्हा एयरोस्पेस' की प्रमुख इकाइयों में से एक है, जहां बड़े आकार के प्रणोदक (प्रोपेलेंट) और सतह से सतह पर मार करने वाली हथियार प्रणालियां विकसित की जाती हैं।
