ईद की नमाज अदा कर रहे थे नमाजी, तभी यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद के करीब गिरी ईरानी मिसाइल (VIDEO)
punjabkesari.in Sunday, Mar 22, 2026 - 01:13 AM (IST)
इंटरनेशनल डेस्कः ईद-उल-फितर के मौके पर जहां दुनिया भर में खुशी का माहौल था, वहीं ईरान और इजराइल के बीच तनाव के बीच जेरूसलम से चौंकाने वाली खबर सामने आई। एक मिसाइल यरूशलेम में Al-Aqsa Mosque के पास आकर गिरी, जिससे हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए।
अल-अक्सा के पास गिरा मलबा, बना बड़ा गड्ढा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिसाइल अल-अक्सा मस्जिद से कुछ सौ मीटर की दूरी पर गिरी, जिससे ओल्ड सिटी के एक पहाड़ी इलाके में बड़ा गड्ढा बन गया और मलबा सड़कों पर फैल गया। इससे पहले इलाके में मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की गई थी।
ईद की नमाज गेट पर पढ़ने को मजबूर लोग
सुरक्षा कारणों से Al-Aqsa Mosque तक जाने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया। इसके चलते सैकड़ों नमाजियों को ओल्ड सिटी के बंद गेटों के बाहर ही ईद की नमाज अदा करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि पिछले कई दशकों में ऐसा पहली बार हुआ है।
An Iranian missile struck Jerusalem during Eid al-Fitr, a few hundred meters from the holiest sites for Muslims, Christians and Jews.
— Israel Foreign Ministry (@IsraelMFA) March 21, 2026
This is the true face of the Mullahs’ so called ‘religious’ regime. pic.twitter.com/m6gG03ZrqR
इजरायल का दावा और वीडियो जारी
Israel Ministry of Foreign Affairs ने इस घटना का वीडियो X पर साझा करते हुए कहा कि मिसाइल तीनों धर्मों इस्लाम, ईसाई और यहूदी के पवित्र स्थलों के बेहद करीब गिरी।
सेना ने क्या कहा?
Israel Defense Forces (IDF) के अनुसार, मिसाइल के टुकड़े टेंपल माउंट के आसपास गिरे और इसका असर पूरे इलाके में महसूस किया गया। सेना ने आरोप लगाया कि ईरान बिना भेदभाव के रिहायशी और धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है।
बढ़ती सुरक्षा चिंताएं
ईरान-इजरायल संघर्ष के चलते जेरूसलम में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अल-अक्सा मस्जिद तक पहुंचने के रास्ते बंद कर दिए गए हैं, जिससे धार्मिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा है। इस घटना ने न सिर्फ क्षेत्रीय तनाव को बढ़ाया है, बल्कि पवित्र स्थलों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
