PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को दी ईद और नवरोज की बधाई, शांति की अपील के साथ सख्त संदेश भी दिया
punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2026 - 05:52 PM (IST)
International Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति (Masoud Pezeshkian) से फोन पर बातचीत की और ईद व नवरोज की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्षेत्रीय स्थिरता पर चर्चा की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह त्योहार क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। वर्तमान संघर्ष को देखते हुए यह बेहद जरूरी है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि महत्वपूर्ण ढांचे (Critical Infrastructure) पर हमले अस्वीकार्य हैं। इससे न केवल क्षेत्रीय स्थिरता बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन भी प्रभावित होती है।
a
Strait of Hormuz को लेकर भारत ने विशेष चिंता जताई । उन्होंने कहा कि यह दुनिया की ऊर्जा सप्लाई के लिए बेहद अहम मार्ग है । भारत ने फ्रीडम ऑफ नेविगेशन (नौवहन की स्वतंत्रता) बनाए रखने पर जोर दिया और जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की बात कही। प्रधानमंत्री ने ईरान में रह रहे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया। दोनों देशों के सहयोग की सराहना की
