पूर्व छात्र ने स्कूल में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग ! फिर खुद को भी गोली मारी (Video)

punjabkesari.in Tuesday, Apr 14, 2026 - 03:07 PM (IST)

International Desk: तुर्की के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित Siverek शहर के एक हाई स्कूल में मंगलवार को बड़ा हमला हुआ। एक पूर्व छात्र ने अचानक स्कूल परिसर में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे कम से कम 16 लोग घायल हो गए। हमलावर 18 साल का बताया जा रहा है और उसके पास एक शॉटगन थी। उसने एक व्यावसायिक हाई स्कूल में घुसकर बिना किसी चेतावनी के फायरिंग शुरू कर दी। घटना के बाद वह स्कूल के अंदर ही छिप गया। स्थानीय गवर्नर Hasan Sildak के अनुसार, जब पुलिस ने उसे घेर लिया, तो उसने आत्मसमर्पण करने से इनकार कर दिया और अंत में उसी बंदूक से खुद को गोली मार ली।

 

JUST IN: 🇹🇷 Gunman opens fire at Turkish school, then takes own life, reports claim, leaving at least 18 injured

Does this mean more schools are next?pic.twitter.com/Pb68jh4CZU

— BRICS Monitor (@BRICStracker) April 14, 2026

घायलों में एक शिक्षक भी शामिल हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन टीम मौके पर पहुंची और पूरे स्कूल को खाली कराया गया। वीडियो में देखा गया कि छात्र डर के मारे स्कूल से भागते हुए बाहर निकल रहे थे। अभी तक हमले के पीछे का कारण साफ नहीं हो पाया है और जांच जारी है। तुर्की में इस तरह की स्कूल शूटिंग की घटनाएं बहुत कम होती हैं, इसलिए इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News