यूरोप हीटवेव: गर्मी का प्रकोप, फ्रांस में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 05:47 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: गर्म हवाओं के चलते जर्मनी, फ्रांस और बेल्जियम जैसे देशों में गर्मी अपने चरम पर है। प्रशासन के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम और भी गर्म रह सकता है। जर्मनी में तापमान 40 डिग्री तक जाने के आसार हैं। अब तक जर्मनी में सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री साल 1947 के दौरान फ्रेंकफर्ट में दर्ज किया गया था। जर्मनी आमतौर पर यूरोप का एक ठंडा देश माना जाता है, जहां घरों में आम तौर पर पंखे नहीं लगाए जाते लेकिन बढ़ती तपन के चलते अब लोग एसी, पंखे की ओर जाने लगे हैं।
PunjabKesari
आमतौर पर जुलाई के अंत या अगस्त में सेट किए जाने वाले राष्ट्रीय उच्चतम तापमान रिकॉर्ड को इस सप्ताह यूरोप भर में तोडऩे की संभावना है, क्योंकि पूरे महाद्वीप में गर्मी के शुरुआती दिनों में गर्मी का कहर जारी है। बुधवार से फ्रांस, जर्मनी, स्पेन और इटली के सबसे गर्म हिस्सों में तापमान बढऩे की संभावना है, क्योंकि पूरे महाद्वीप में सहारा की गर्म हवाएं चल रही हैं। फ्रांस के मौसम विभाग के इमानुएल दुमाएल ने कहा, "ये अभूतपूर्व मौसम है क्योंकि गर्मी जून में जल्दी शुरू हो गई. हमने साल 1947 के बाद से ऐसा कभी नहीं देखा।" 
PunjabKesari
वैज्ञानिकों के मुताबिक यूरोप में गर्म हवाएं बढ़ गई हैं, जो जलवायु परिवर्तन का परिणाम हैं। इससे पहले बढ़ते गर्मी के प्रकोप को लेकर फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने लोगों को "सतर्क" रहने की चेतावनी दी है। वहीं फीफा ने कहा कि वह अगले कुछ दिनों में फ्रांस के महिला विश्व कप में गर्मी की सावधानियों को लागू कर सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Pardeep

Recommended News

Related News