मिस्र पुलिस ने गिजा में दो संदिग्ध व्यक्तियों को गोली मारी

punjabkesari.in Saturday, Jul 08, 2017 - 09:38 PM (IST)

काहिरा: मिस्र के गिजा में पुलिसकर्मियों ने दो संदिग्ध लोगों को गोली मार दी है। सरकारी संवाद समिति एमईएनए ने शनिवार को यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये दोनो संदिग्ध आतंकवादी एक अपार्टमेंट के भीतर छिपे थे और सुरक्षा बल जब उन्हें पकडऩे वहां पहुंचे तो उन्होंने सुरक्षा बलों पर गोलियांं चलानी शुरू कर दी। 

सुरक्षाकर्मियों की जवाबी गोलीबारी में इन दोनों की मौत हो गई। मिस्र के सरकारी समाचार पत्र अल अहराम ने बताया कि ये दोनो व्यक्ति हाल ही में बनाए गए आतंकवादी संगठन हासम के सदस्य हैं और इसी समूह ने काहिरा के समीप कुआलबिया प्रांत में एक सुरक्षा कर्मी की उस समय गोली मार कर हत्या कर दी जब वह नमाज पढऩे जा रहे थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News