मुस्लिम धर्मगुरु का फेसबुक को लेकर फतवा जारी

punjabkesari.in Saturday, Apr 21, 2018 - 01:02 PM (IST)

रोमः  मिस्र में रहने वाले एक मुस्लिम धर्मगुरु शकवी अल्लाम ने फेसबुक लाईक को लेकर अनोखा फरमान जारी करते कहा कि “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लोगों से फर्जी लाइक करवाना सरासर गलत है। लाइक्स की खरीद-फरोख्त करना इस्लाम के अंतर्गत हराम माना जाता है।”

 धर्मगुरु शकवी अल्लाम ने  इस संबंध में एक फतवा भी जारी किया है, जिसमें सोशल मीडिया से जुड़ी कई चीजें शामिल हैं। शकवी अल्लाम मिस्र में ग्रैंड मुफ्ती हैं। वह यहां पर लोगों को इस्लाम से जुड़े कानून और वैधानिक मामलों के बारे में बताते हैं। मुस्लिम धर्मगुरु ने इस बाबत अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट भी किया। उन्होंने इसमें कहा, “अगर लाइक्स नकली हों, तब इस चीज को नाजायज समझा जाना चाहिए, जो एक किस्म की जालसाजी या धोखाधड़ी भी है।”

आगे एक हदीस (पैगंबर मोहम्मद के कथन) का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “जो धोखा देता है, वह हममें से नहीं है।” हालांकि, धर्मगुरु ने इसी के साथ यह भी स्पष्ट किया कि दर्शकों (ऑडियंस) को बढ़ाने के लिए विज्ञापन चलाना, जिससे कि लाइक्स में भी बढ़ोत्तरी होती है, यह चीज हराम नहीं है, क्योंकि वे लाइक्स असली होते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News