पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लगे भूकंप के झटके, 3 बच्चों की मौत

punjabkesari.in Sunday, Apr 02, 2023 - 12:21 AM (IST)

कराचीः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में 3.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें तीन बच्चों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रांत में आए भूकंप का केंद्र बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से 60 किलोमीटर दूर उत्तर पश्चिम में था। 

मृतक बच्चों में दो लड़कियां भी शामिल
ईरान की सीमा से सटे शहर चमन में तीन बच्चों की मौत उस समय हो गई थी, जब भूकंप के कारण उनका मिट्टी से बना मकान ढह गया। एक सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, ‘‘मृतक बच्चों में दो लड़कियां भी शामिल हैं।'' प्रवक्ता ने बताया कि भूकंप के कारण मिट्टी से बने दो मकान ढह गये। उन्होंने बताया कि पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News

Recommended News