Iran US Israel War : अमेरिका के 3 सैनिकों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 08:53 PM (IST)
नेशनल डेस्क : ईरान से जुड़े हमलों ने अमेरिकी सेना को बड़ा झटका दिया है। ताज़ा जानकारी के अनुसार, हमले में अमेरिका के तीन सैनिकों की जान चली गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को तुरंत सैन्य चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
रक्षा अधिकारियों ने पुष्टि की है कि घटना के बाद इलाके में सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है। हमले की परिस्थितियों और जिम्मेदार पक्ष को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि यह घटना ऐसे समय हुई है जब क्षेत्र में पहले से तनाव चरम पर है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस हमले से हालात और जटिल हो सकते हैं और जवाबी कार्रवाई की आशंका भी बढ़ गई है।
फिलहाल, United States Department of Defense ने शहीद सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। क्षेत्रीय हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
