रूस में भूकंप के जोरदार झटके

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2017 - 11:22 AM (IST)

मॉस्को/वाशिंगटनः रूस का कमछतका प्रांत सोमवार की देर रात भूकंप के जोरदार झटके से हिल गया। भूकंप काफी शक्तिशाली था, रिएक्‍टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई है। हालांकि अभी तक भूकंप की वजह से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। 

दरअसल, भूकंप का केंद्र कमछतका प्रांत स्थित निकोल्सकोव गांव से करीब 125 मील(200 किलोमीटर) की दूरी पर प्रशांत महासागर में समुद्र की सतह से लगभग 11.7 किलोमीटर की गहराई पर था। इसलिए भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई थी। लेकिन यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने खतरा टलने के बाद सुनामी की चेतावनी को वापस ले लिया गया।

बता दें कि पिछले 24 घंटे में इसी इलाके के अंदर 3 और भूकंप आ चुके हैं। हालांकि उनकी तीव्रता इससे काफी कम थी। रूस के आपातकालीन मंत्रालय ने भूकंप के बाद कहा कि अगर सुनामी आती भी है, तो उसकी लहरें 0.5 मीटर से ज्यादा ऊंची नहीं होंगी। भूकंप के 2 घंटे बाद भी स्थितियां सामान्य पाई गईं और चेतावनी को वापस ले लिया गया। भूकंप के कारण यहां जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News