इस साड़ी के कारण दुल्हन काे हाे सकती है जेल, तस्वीर Viral
punjabkesari.in Saturday, Sep 23, 2017 - 08:05 PM (IST)
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसकी वजह है दुल्हन की साड़ी। लेकिन इस साड़ी के कारण यह जोड़ा मुश्किल में फंस गया है। जानकारी के अनुसार इस तस्वीर में दुल्हन ने जो साड़ी पहनी है वो दो मील लंबी है। किसी दुल्हन द्वारा पहनी गई ये सबसे लंबी साड़ी है।
दरअसल, दुल्हन ने अपनी इस साड़ी को पकडऩे के लिए स्कूलों से 250 बच्चे मंगवाए थे। श्रीलंका के द नेशनल चाइल्ड प्रोटेक्शन अथॉरिटी के मुताबिक, स्कूल की पढ़ाई के दौरान इस तरह बच्चों को अपने पर्सनल फंक्शन में ले जाना कानून के खिलाफ है। इसके लिए उन्हे 10 साल तक की जेल की सजा भी हो सकती है। ये बच्चे श्रीलंका के दो स्कूलों से मंगवाए गए थे। एनसीपीए के चेयरमैन मरिनी दी लिवेरा ने कहा कि इस मामले में दोषियों को जल्द ही सजा सुनाई जाएगी ताकि इसका ट्रेंड ना बन जाए। उन्होंने ये भी कहा कि बच्चों को पढऩे से रोकने वाले क्रिमिनल्स हैं। उन्हें सजा मिलनी ही चाहिए।