VIRAL: बेघर शख्स का हाल जानने कुत्ते पहुंचे अस्पताल, भावुक कर देगी सच्चाई

punjabkesari.in Tuesday, Dec 18, 2018 - 12:21 PM (IST)

ब्रासीलिया: कुत्ते को इंसानों से ज्यादा वफादार माना जाता है। इसके अलावा इंसान और कुत्ते की दोस्ती भी बेमिसाल होती है। इसकी एक नई मिसाल ब्राजील में सामने आई है जहां एक बेघर शख्स की तबीयत खराब होने पर जब उसे अस्पताल ले जाया गया तो उसके चार डॉग ने कुछ एेसा किया कि देखने वाले लोग हैरान रह गए। यह स्टोरी काफी वायरल हो रही है। मामला ब्राजील के रियो डू सुल का है।
PunjabKesari
एक रीजनल हॉस्पिटल में एक बेघर शख्स का इलाज चल रहा था। उस लावारिस शख्स का कोई अपना नहीं था। लेकिन हॉस्पिटल के बाहर उस बेघर शख्स का चार लावारिस कुत्ते उसका इंतजार कर रहे थे। फेसबुक पोस्टनर्स क्रिस मेमप्रिम ने फेसबुक पर यह पोस्ट लिखा। वो लिखती हैं कि अस्पताल में सीजर नाम के एक बेघर शख्स के इलाज कर रही थी। रात के तीन बज थे।


इसी दौरान उन्होंने देखा कि उस शख्स के चार साथी गेट पर इंतजार कर रहे थे। वो साथी उसके साथ सड़क पर रहने वाले स्ट्रीट डॉग थे। वो लिखती हैं कि वो आदमी अपनी भूख, सर्दी, दर्द और दुनिया से लड़ने के लिए इन्हीं साथियों पर निर्भर है। ये कहानी सच में दिखाती है कि प्यार कितनी बड़ी चीज है। जानवरों को भी प्यार से प्यार होता है।",


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News