ऑस्ट्रेलिया में रिलीज हुई एडल्ट कंटेंट क्रिएटर की पोर्न डॉक्यूमेंट्री, मचा बवाल...12 घंटे में 1057 पुरुषों के साथ संबंध बनाने का रिकॉर्ड

punjabkesari.in Thursday, Sep 18, 2025 - 03:17 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: ब्रिटेन की मशहूर एडल्ट कंटेंट क्रिएटर बोनी ब्लू (असली नाम: टीआ बिलिंजर) का विवादित डॉक्यूमेंट्री "1000 Men and Me: The Bonnie Blue Story" अब ऑस्ट्रेलिया में भी देखने को मिल रहा है। यह फिल्म पहली बार जुलाई में ब्रिटेन के चैनल 4 पर दिखाई गई थी और 52 मिनट की यह डॉक्यूमेंट्री बोनी के 12 घंटे में 1057 पुरुषों के साथ संबंध बनाने के रिकॉर्ड पर आधारित है।

डॉक्यूमेंट्री को यूके में मिली कड़ी आलोचना
डॉक्यूमेंट्री के प्रसारण के बाद ब्रिटेन में सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ। कई दर्शकों ने चैनल 4 पर इस प्रकार की सामग्री दिखाने के लिए आलोचना की और बोनी के व्यवहार को राष्ट्रीय टीवी पर सामान्य दिखाने पर सवाल उठाए। एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा, “चैनल 4 ने एक नया स्तर नीचे गिरा दिया है, बोनी ब्लू की डॉक्यूमेंट्री क्यों दिखाई जा रही है?”

अब यह डॉक्यूमेंट्री ऑस्ट्रेलिया में स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Stan पर उपलब्ध है। फिल्म की शुरुआत में बोनी अपने फोन पर रिकॉर्ड किया गया एक वीडियो दिखाती हैं, जिसमें वे समूह यौन संबंधों और सामान्य लोगों को खुश करने के अपने शौक के बारे में खुलकर बात करती हैं। डॉक्यूमेंट्री में उनके द्वारा इस चुनौती के लिए तैयारी करते हुए, पुरुषों की लंबी कतार और शूटिंग के दौरान की कई दृश्य दिखाए गए हैं।

डॉक्यूमेंट्री को बोनी की पूर्व सह-कलाकार एनी नाइट को भी आलोचना का सामना करना पड़ा है। एनी ने बताया कि फिल्म में गहराई का अभाव था और यह केवल सोशल मीडिया पर पहले से मौजूद सामग्री का ही re-performance थी। उन्होंने कहा कि फिल्म बनाने वाले अधिक संवेदनशीलता दिखा सकते थे।

ऑस्ट्रेलिया में वीजा रद्द होने के बाद विवाद
बोनी ब्लू को 2023 में ऑस्ट्रेलिया में स्कूलीज कार्यक्रम के दौरान आने से पहले ही वीजा रद्द कर दिया गया था। उनके वीजा रद्द होने का कारण यह था कि वे अपनी 12 महीने की वीजा शर्तों का उल्लंघन कर कार्य करने की योजना बना रही थीं। बोनी और एनी ने बाद में यह कार्यक्रम फीजी में करने की कोशिश की, लेकिन वहां भी उन्हें वहां से निकाले जाने का खतरा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News