ग्रीस में लाल कीचड़ ने मचाई तबाही, 16 की मौत

punjabkesari.in Saturday, Nov 18, 2017 - 01:21 PM (IST)

एथेंसः ग्रीस में भारी बारिश के बाद बाढ़ से मची तबाही कारण  करीब 16 लोग मारे गए। इसके अलावा देश में बाढ़ से काफी नुकसान हुआ है। मीडिया रिपोर्ट केअनुसार मंदरा, निया पेरामोस और मेगारा जैसे औद्योगिक शहर सबसे अधिक प्रभावित हुए। मृतकों में कई बुजुर्ग शामिल हैं, जिनके शव उनके घरों से बरामद किए गए। रिपोर्ट में कहा गया कि तेजी से बहकर आए लाल कीचड़ से सड़कों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन गई।
PunjabKesari
प्रधानमंत्री एलेक्सिस सिप्रास ने आपदा के मद्देनजर राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। मंदरा की मेयर यियाना क्रुकॉकी ने राष्ट्रीय प्रसारक 'ईआरटी' को बताया, सब कुछ खो गया है। आपदा बहुत बड़ी है। 'ईआरटी' ने बताया कि करीब 37 घायलों को अस्पताल ले जाया गया है और कई अभी भी लापता हैं। पिछले एक सप्ताह से खराब मौसम ग्रीस को प्रभावित कर रहा है लेकिन भारी बारिश से अचानक रातों-रात बाढ़ आ गई जिसे लेकर  लोग तैयार नहीं थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News