कोरोना से दुनिया में 2.83 लाख मौतें व 41.80 लाख संक्रमित, लॉकडाउन ढील के बाद जर्मनी में केस बढ़े

punjabkesari.in Monday, May 11, 2020 - 11:35 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोविड-19 के बढ़ते प्रकोप के चलते  दुनिया में  2 लाख 83 हजार 852 लोगों की मौत  हो गई है और संक्रमितों की संख्या 41 लाख 80 हजार 137 पंहुच गई है। इस बीच  14 लाख 90 लाख हजार 590  ठीक भी हुए हैं। कोरोना लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जर्मनी में संक्रमण के मामले बढ़ गए हैं। रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के मुताबिक, जर्मनी में संक्रमण का रीप्रोडक्शन रेट फिलहाल 1 से बढ़कर 1.3 हो गई है यानी एक संक्रमित व्यक्ति ज्यादा लोगों को बीमार कर सकता है।
 
जर्मनी: संक्रमण का आंकड़ा बढ़ा
जर्मनी में लॉकडाउन में ढील देने के महज एक दिन बाद ही संक्रमण के मामले बढ़ते दिखे। लॉकडाउन हटाने की मांग को लेकर शनिवार को हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया था। इससे पहले, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को 16 राज्यों के नेताओं से बातचीत करने के बाद लॉकडाउन में छूट की घोषणा की थी। यहां एक लाख 71 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि 7569 की मौत हो चुकी है। जर्मनी में लॉकडाउन में छूट के बाद चर्च भी खोल दिए गए। बर्लिन के कैथेड्रल में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठे नजर आए।

PunjabKesari
अमेरिका में 24 घंटे में 776 मौतें 
अमेरिका में 24 घंटे में 776 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 80 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं, देश में यहां 13 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। उधर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के कार्यालय ने रविवार को कहा कि वे 14 दिनों के लिए क्वारैंटाइन नहीं होंगे। शुक्रवार को उनकी प्रवक्ता कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके बाद पेंस की भी जांच की गई थी, लेकिन उनका टेस्ट निगेटिव आया था।

 

ब्रिटेन में 32 हजार से ज्यादा मौतें
ब्रिटेन में अब तक 32 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। यहां अब तक दो लाख 19 हजार 183 लोग संक्रमित हैं। यह दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लॉकडाउन 1 जून तक बढ़ा दिया है। हालांकि, इस दौरान ज्यादा कड़े नियम नहीं रहेंगे। पीएम ने अब ‘स्टे होम’ की जगह ‘स्टे अलर्ट’ नारा दिया है। उन्होंने कहा कि पब्लिक प्लेस 1 जुलाई से खोले जा सकेंगे। कोरोनावायरस प्रकोप के बीच लंदन में एक दीवार पर मास्क पहने युवक का चित्र बनाया गया है। ब्रिटेन दुनिया का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है।

PunjabKesari
इटली में 24 घंटे में सबसे कम मामले दर्ज
इटली में 24 घंटे में 802 नए मामले सामने आए हैं। इससे यहां 165 और लोगों की मौत हुई है। पिछले दो महीनों में यहां एक दिन में सबसे कम मामले दर्ज किए गए हैं। इटली में अब तक 30,560 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कुल 2 लाख 19 हजार 70 संक्रमित हैं।

 
ब्राजील: 1.6 लाख संक्रमित
ब्राजील में मामले बढ़कर 1 लाख 62 हजार 699 हो गए हैं। मरने वालों का आंकड़ा 11 हजार के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे में 6760 नए मामले सामने आए हैं और 496 लोगों की मौत हुई है। शनिवार को यहां 10 हजार 611 नए मामले सामने आए थे और 730 लोगों की मौत हुई थी। यहां अब तक  61 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। शनिवार को ब्राजील की संसद ने कोरोना से मरने वाले मरीजों की याद में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की थी।
 PunjabKesari
तुर्की: 1.38 लाख मामले
तुर्की में 24 घंटे में 1542 नए मामले सामने आए हैं और 47 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री फाहरेतिन कोजा ने बताया कि तुर्की में अब तक कोरोना के 1 लाख 38 हजार 657 मामले सामने आए हैं। इससे 3786 लोगों की मौत हुई है। यहां 24 घंटे में 36 हजार 187 टेस्ट हुए हैं। अब तक कुल 13 लाख 70 हजार से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। तुर्की में 11 मार्च के कोरोना का पहला मामला सामने आया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News