विश्व में कोरोना मृतकों की संख्या 10 लाख पार,  संयुक्त राष्ट्र ने कहा -"ये अत्यंत कष्टदायक रिकार्ड"

punjabkesari.in Tuesday, Sep 29, 2020 - 09:42 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः दुनिया भर में कोरोना वायरस महामारी से मरने वालों की संख्या मंगलवार को 10 लाख हो गई। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक महामारी से रोजाना औसतन 5000 लोगों की मौत हो रही है। उसके अनुसार इससे सबसे अधिक करीब 2,05,000 लोगों की मौत अमेरिका में हुई है। अमेरिका के बाद ब्राजील में करीब 1,42,000 और तीसरे नंबर पर भारत में 95 हजार से अधिक लोगों की मौत वायरस से अभी तक हो चुकी है। इनके बाद इस सूची में मेक्सिको चौथे स्थान पर है, जहां 76,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है।

PunjabKesari

विश्वविद्यालय के अनुसार वायरस से अभी तक 10 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। इसने एड्स से हर साल होने वाली मौत के आंकड़े को भी पीछे छोड़ दिया है, जो पिछले साल करीब 6,90,000 था। वायरस का पहला मामला चीन के वुहान शहर में 2019 के अंत में सामने आया था, जहां इससे पहली मौत जनवरी में हुई थी। मिशिगन विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. होवार्ड मर्केल ने कहा, ‘‘ यह सिर्फ एक संख्या नहीं है। यह लोग हैं। यह वे लोग हैं, जिन्हें हम प्यार करते थे। यह हमारे भाई, हमारी बहनें हैं। ये वे लोग हैं, जिन्हें हम जानते थे।'' उन्होंने कहा, ‘‘ अगर आप मानवीय पहलू का सामना नहीं करते तो आपके लिए अमूर्त बनना बहुत आसान है।''
 
इसराईल में 2,239 नए मामले
 इसराईल में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना  के 2,239 नएमामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 2,33,265 हो गई है। इजरायल के स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। इस दौरान कोविड-19 से 41 लोगों की मौत होने से देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,507 हो गई है।  इसराईल दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से एक है जिसने कोविड-19 पर काफी हद तक काबू पा लिया था, लेकिन  पिछले एक महीने से यहां नए मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। देश में इस समय कोरोना के 66,566 सक्रिय मरीज हैं।

  PunjabKesari
 मृतकों की संख्या 10 लाख होना ‘अति कष्टदायक मील का पत्थर': गुटेरेस
 संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोना वायरस महामारी से दुनिया भर में 10 से अधिक मौतें होने को ‘अत्यंत कष्टदायक मील का पत्थर' बताते हुए कहा कि यह आकड़ा दिमाग को सुन्न कर देने वाला है।  गुटेरेस ने कहा कि यह आंकड़ा दिमाग को सुन्न कर देने वाला है। हमें किसी व्यक्ति के जीवन को कभी नहीं खोना चाहिए। वे माता-पिता, पति-पत्नी, भाई-बहन, दोस्त और सहकर्मी थे। इस महामारी की क्रूरता से दर्द कई गुना बढ़ गया है। उन्होंने कहा, ‘‘और अभी भी वायरस के प्रसार, नौकरियों के नुकसान, शिक्षा में बाधा और हमारे जीवन में उथल-पुथल का कोई अंत नहीं है। हम इस चुनौती को पार कर सकते हैं लेकिन हमें गलतियों से अवश्य सीखना चाहिए। जिम्मेदार नेतृत्व मायने रखता है। विज्ञान मायने रखता है। सहयोग मायने रखता है और गलत जानकारी जान ले लेती है।'' श्री गुटेरेस ने शारीरिक दूरी बनाये रखने, फेस मास्क पहनने और हाथ धोते रहने का आह्वान किया। 

 

PunjabKesari

ब्रिटेन और फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर
इस बीच ब्रिटेन और फ्रांस में संक्रमण की दूसरी लहर शुरू हो गई है। फ्रांस में एक सप्ताह से लगातार 13 हजार से ज्यादा नए मामले सामने ला रही है। शनिवार को भी यहां 14 हजार नए मामले सामने आए। हालांकि, सरकार सख्त लॉकडाउन लगाना चाहती है लेकिन लोग इसके विरोध में उतर आए हैं। यही हाल ब्रिटेन के भी हैं, जहां रोजाना करीब चार से पांच हजार केस सामने आ रहे हैं लेकिन लोग लॉकडाउन के खिलाफ हैं। इतना ही नहीं प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन संसद में भी विरोध झेल रहे हैं। सांसदों का कहना है कि जॉनसन ने संसद को भरोसे में लिए बिना प्रतिबंधों का आदेश जारी किया। इसकी वजह से लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ रही है।

 

 चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 21 नए मामले
चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 21 नये मामले दर्ज किये गये, जिससे बाहर से आये मामलों की संख्या बढ़कर 2823 हो गयी है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की ओर से सोमवार को जारी दैनिक रिपोटर् के मुताबिक सभी मामले बाहर से आये हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News