Colombian Plane Crash : आग का गोला बना कोलंबिया वायुसेना का प्लेन,110 जवान थे सवार, भयावह हादसे के वीडियो आए सामने

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 11:30 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोलंबिया में हुए एयरफोर्स विमान हादसे को लेकर अब चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। इस दर्दनाक क्रैश का वीडियो सामने आने के बाद पूरे घटनाक्रम की गंभीरता साफ नजर आ रही है।


टेकऑफ के दौरान हुआ बड़ा हादसा

रिपोर्ट्स के अनुसार, विमान Puerto Leguizamo से उड़ान भर रहा था, तभी यह हादसे का शिकार हो गया। विमान में करीब 110 सैनिक सवार थे, जो एक सैन्य मिशन पर जा रहे थे। यह विमान Lockheed Martin का C-130 हरक्यूलिस था, जिसे बड़े पैमाने पर सैनिकों और सामान के परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जाता है।


‘धुआं उठा, जोरदार धमाका हुआ’

स्थानीय लोगों के मुताबिक हादसे के बाद आसमान में घना धुआं देखा गया और तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। इससे साफ है कि दुर्घटना बेहद गंभीर थी।

हताहतों की संख्या अब भी साफ नहीं

फिलहाल कितने लोग सुरक्षित हैं, इसकी जानकारी नहीं, नुकसान का पूरा आंकड़ा सामने आना बाकी है।

रक्षा मंत्री ने की पुष्टि

Pedro Sanchez ने घटना की पुष्टि की है और कहा कि हादसा टेकऑफ के समय हुआ।

जांच के आदेश, इलाके में अलर्ट

सरकार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रशासन ने आसपास के क्षेत्रों को अलर्ट पर रखते हुए लोगों से घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News