North Korea: ब्लैक लेदर जैकेट पहन किम जोंग ने निकाली बंदूक, दागी दनादन गोलियां—वीडियो हुआ वायरल
punjabkesari.in Thursday, Mar 12, 2026 - 10:27 AM (IST)
Kim Jong Un Shooting Drill: उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन एक बार फिर अपनी सैन्य ताकत का लोहा मनवाने के लिए मैदान में उतरे हैं। इस बार नजारा थोड़ा अलग और दिलचस्प था, क्योंकि उनके साथ उनकी बेटी जू ऐ न केवल साये की तरह साथ रहीं, बल्कि उन्होंने खुद भी हथियारों पर हाथ साफ किया। बुधवार को एक गोला-बारूद कारखाने के दौरे के दौरान पिता-पुत्री की जोड़ी ने दुनिया को एक कड़ा संदेश देने की कोशिश की है।
Supreme Leader of North Korea, Kim Jong-un, along with senior cadres, visited a shooting range for training. During the outing, he held a meaningful meeting with key leaders and later posed for a commemorative photograph with Kim Yeom, who has recently been in high demand. pic.twitter.com/GIkpZrMiqz
— ❎e k ℹ️ (@XekiHlongwane) March 3, 2026
ब्लैक लेदर जैकेट और गूंजती गोलियां
इस दौरे की सबसे चर्चित बात किम और जू ऐ का पहनावा और उनका अंदाज रहा। दोनों ही ब्लैक लेदर जैकेट में काफी प्रभावशाली नजर आ रहे थे। सरकारी मीडिया द्वारा जारी तस्वीरों में किम जोंग उन हैंडगन से निशाना साधते दिखे, वहीं उनकी बेटी भी पीछे नहीं रहीं। Kim Ju Ae ने सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में न केवल हथियारों का बारीकी से निरीक्षण किया, बल्कि शूटिंग ड्रिल में हिस्सा लेकर अपनी सक्रियता भी दर्ज कराई। यह पहली बार नहीं है जब जू ऐ किसी सैन्य कार्यक्रम में दिखी हों, लेकिन उनका इस तरह सीधे हथियारों के परीक्षण में शामिल होना उनकी बढ़ती भूमिका की ओर इशारा करता है।

फैक्ट्री को हाईटेक बनाने का लक्ष्य
अपनी इस विजिट के दौरान किम जोंग उन ने कारखाने की कार्यप्रणाली का गहराई से जायजा लिया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों और इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सेना की मारक क्षमता को और घातक बनाने के लिए उत्पादन के तरीकों में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जाए। किम का मानना है कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए फैक्ट्री की क्षमता का विस्तार करना बेहद जरूरी है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हथियारों की गुणवत्ता और मात्रा दोनों ही मोर्चों पर देश को आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बने रहना होगा।
बदलते समीकरण और शक्ति प्रदर्शन
किम जोंग उन का यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हैं। हाल ही में उन्होंने एक विशाल युद्धपोत और क्रूज मिसाइलों का परीक्षण कर अपनी समुद्री ताकत का प्रदर्शन भी किया था। अब अपनी बेटी को इस तरह के संवेदनशील सैन्य अभियानों में शामिल करके वे शायद भविष्य के नेतृत्व की झलक दिखा रहे हैं। जहां एक ओर किम की बहन विदेशी ताकतों को कड़े लहजे में चेतावनी दे रही हैं, वहीं दूसरी ओर किम खुद जमीनी स्तर पर अपनी सेना को आधुनिक बनाने में जुटे हैं।
