Colombian Plane Crash : उड़ान भरते ही दर्दनाक हादसा! कोलंबिया में वायुसेना का विमान क्रैश,100 से ज्यादा सैनिक थे सवार

punjabkesari.in Monday, Mar 23, 2026 - 11:00 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः कोलंबिया से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां वायुसेना का एक विमान टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में करीब 110 सैनिक सवार थे, जिससे हादसे की गंभीरता और बढ़ गई है।

टेकऑफ के समय हुआ बड़ा हादसा

जानकारी के मुताबिक, विमान जैसे ही उड़ान भरने की कोशिश कर रहा था, उसी दौरान क्रैश हो गया। यह घटना अमेजन क्षेत्र के Puerto Leguizamo इलाके में हुई, जो Peru सीमा के पास स्थित है।

घने जंगलों में राहत कार्य चुनौतीपूर्ण

जानकारी के मुताबिक हादसे का स्थान बेहद दुर्गम है। खासकर घने जंगल और खराब भौगोलिक स्थिति। इसके चलते बचाव टीमों को मौके तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

रक्षा मंत्री ने की पुष्टि

Pedro Sanchez ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्घटना टेकऑफ के समय हुई, जिससे तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है।

कारणों की जांच जारी

फिलहाल जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या विमान में पहले से तकनीकी समस्या थी? या मौसम ने इस हादसे में भूमिका निभाई?

पूरे देश के लिए बड़ा झटका

110 सैनिकों को ले जा रहे विमान का इस तरह क्रैश होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है और तकनीकी जांच की जरूरत को उजागर करता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News