दिलचस्प दौर में पहुंचा अमरीकी चुनाव

punjabkesari.in Tuesday, Oct 04, 2016 - 06:16 PM (IST)

वाशिंगटनः अमरीका में अगले माह होने वाला राष्ट्रपति चुनाव अब बेहद दिलचस्प दौर में पहुंच गया है। इसके लिए मैदान में उतरे दाेनों ही उम्मीद्वारों के बीच जीत का अंतर लगातार कम होता जा रहा है।  पहली डिबेट के बाद हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्‍ड ट्रंप के बीच की दूरी महज चार फीसदी के अंतर पर सिमट कर रह गई है। एक सर्वे के मुताबिक हिलेरी फिलहाल ट्रंप से चार फीसदी आगे हैं।

दोनों उम्मीद्वारों के बीच हुई पहली बहस के बाद हुए इस सर्वे में यह ताजा आंकड़े उभर कर सामने आए हैं। यह ताजा सर्वे सीबीएस न्यूज और न्यूयार्क टाइम्स ने मिलकर कराया था। सीबीएस न्यूज और न्यूयार्क टाइम्स ने कहा है कि दोनों नेताओं के बीच हुई पहली डिबेट के बाद हिलेरी क्लिंटन लोगों पर ट्रंप से ज्यादा प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही हैं। 

इस सर्वे में हिलेरी क्लिंटन के समर्थन में जहां 45 फीसद लाेगों ने अपना मत डाला है वहीं डोनाल्ड ट्रंप को 41 फीसद मत मिले हैं। इससे पहले कराए गए इन दोनों केे ही सर्वे में दोनों ही नेताओं को लगभग 42-42 फीसद मत मिले थे। लिहाजा वह दाेनों ही बराबरी पर चल रहे थे। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसमें थोड़ा से बदलाव आता दिखाई देे रहा है। इसके अलावा कराए गए कुछ चुनावी सर्वों में दोनों के बीच महज 3.1 फीसद अंकों की दूरी भी सामने आई है।

 इसके अलावा कुछ दिन पहले फॉक्स न्यूज के ताजा सर्वे में हिलेरी और ट्रंप के बीच महज तीन फीसद अंकों का अंतर दिखाया गया था। इस सर्वे में हिलेरी को 43 और ट्रंप को 40 फीसद मत मिलेे थे। दोनों नेताओं के बीच हुई पहली डिबेट पूर्व फॉक्स के सर्वे में हिलेरी को ट्रंप पर महज एक फीसद की बढ़त हासिल थी।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News