अब हिलेरी की बेटी चेल्सी क्लिंटन राजनीति की राह पर !

punjabkesari.in Saturday, Nov 12, 2016 - 12:18 PM (IST)

न्यूयॉर्कः अमरीका में क्लिंटन परिवार की तीसरी सदस्य चेल्सी क्लिंटन  भी अब राजनीति में उतरने की राह पर हैं। 36 वर्षीय क्लिंटन, बिल और हिलेरी क्लिंटन की इकलौती बेटी हैं और इस समय वह क्लिंटन फाउंडेशन में बोर्ड मैंबर के रूप में कार्य कर रही हैं। बिल क्लिंटन अमरीका के राष्ट्रपति रह चुके हैं जबकि हिलेरी विदेश मंत्री रह चुकी हैं और मंगलवार को ही वह राष्ट्रपति चुनाव हारी हैं।

क्लिंटन न्यूयॉर्क की नीता लोवे (79) के प्रतिनिधित्व वाली सीट के खाली होने पर वहां से दावेदारी कर सकती हैं। डैमोक्रेटिक पार्टी की ओर से 30 साल तक सांसद रहीं नीता ने हाल ही में रिटायरमेंट की घोषणा की है। नीता जिस इलाके का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, उसी के नजदीक क्लिंटन परिवार रहता है। रिक्त हो रही संसदीय सीट पर दावा मजबूत करने के लिए क्लिंटन परिवार ने हाल ही में क्लिंटन के लिए चेपेक्वा में एक घर खरीदा है।

यह आवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए भी क्लिंटन की उम्मीदवारी को मजबूती मिलेगी। वैसे भी इलाके से क्लिंटन का पुराना नाता है। हिलेरी के चुनाव प्रचार में क्लिंटन की सक्रिय भूमिका के चलते पार्टी और जनता के बीच उनका चेहरा जाना-पहचाना है। पार्टी और परिवार अब उसी का फायदा उठाना चाह रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News