हृदयाघात के रोगियों पर हुए शोध में दावा, औरतों के लिए महिला चिकित्सक ही सही

punjabkesari.in Friday, Aug 10, 2018 - 10:56 AM (IST)

वाशिंगटन : महिलाओं को दिल की बीमारी होने पर महिला चिकित्सक से ही इलाज कराना बेहतर है। एक नए अध्ययन में यह दावा किया गया है कि इससे महिलाओं में मौत का खतरा 5.4 फीसदी तक कम हो जाता है। 

मिनेसोटा विश्वविद्यालय में अमरीका के लगभग 5.82 लाख हृदयाघात के रोगियों पर हुए अध्ययन में यह बताया गया है। शोधकत्र्ताओं का मानना है कि पुरुष डाक्टर महिला रोगी के लक्षणों को समझ नहीं पाते हैं, जिससे उन्हें सही उपचार नहीं मिल पाता। इसकी वजह है दोनों में अलग-अलग तरह के लक्षणों का दिखना। अध्ययन के सह-लेखक वाशिंगटन विश्वविद्यालय के सेठ कार्नाहन ने बताया कि जब पुरुष को दिल का दौरा पड़ता है तो उसकी छाती का दर्द इसे स्पष्ट करता है। महिलाओं में अक्सर जबड़े और रीढ़ की हड्डी में दर्द के साथ-साथ फ्लू जैसे लक्ष्णों से शुरू होता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News