अमेरिका के लिए नहीं खुलेगा होर्मुज… सीजफायर पर डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज

punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 05:20 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि‘नए ईरानी शासन'के राष्ट्रपति ने उनसे संघर्षविराम की मांग की है। बघेई ने बुधवार को कहा, 'ट्रंप का यह दावा झूठा और बेबुनियाद है कि ईरान ने संघर्षविराम की गुज़ारिश की है।' उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के‘नये शासन'के राष्ट्रपति ने उनसे संघर्षविराम की मांग की है। 

ट्रंप ने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य खुलता है तो वह इस पर विचार करेंगे, वरना वह ईरान पर बम बरसाना जारी रखेंगे। ट्रंप ने अपने संदेश में यह स्पष्ट नहीं किया कि उनको किनसे संघर्ष विराम का अनुरोध मिला है। यह भी ध्यान देने योग्य है कि 28 फरवरी को ईरान पर शुरू हुई अमेरिका-इजरायल की सैन्य कारर्वाई से पहले और बाद में मसूद पेज़ेश्कियान ही ईरान के राष्ट्रपति रहे हैं। 

ट्रंप इससे पहले भी ईरान के नेतृत्व के साथ वार्ता के दावे कर चुके हैं, हालांकि ईरान ने इन दावों को हमेशा खारिज किया है। संघर्ष शुरू होने के बाद से ईरान‘ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4'के तहत 89 मिसाइल हमले कर चुका है, जिसमें इजरायल के अलावा पश्चिम एशिया में अमेरिका के सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Related News