चीन में नववर्ष उत्सव शुरू, चूहे-बिल्ली की दुश्मनी का जुड़ा है मजेदार इतिहास (pics)

punjabkesari.in Wednesday, Feb 06, 2019 - 01:03 PM (IST)

बीजिंगः चीन में नववर्ष यानि ‘लूनर न्यू ईयर’ 5 फरवरी से शुरू हो गया। यहां नए साल की शुरुआत चांद पर आधारित कैलेंडर के पहले महीने की पहली तारीख से होती है। 15 दिनों तक चलने वाले नए साल उत्सव का समापन लालटेन उत्सव के साथ होगा। चीनी राशि चक्र के मुताबिक, हर नया साल किसी जानवर से जुड़ा होता है। साल 2019 ईयर ऑफ द पिग यानी शूकर के नाम है। पिछला साल कुत्ते के नाम था। चीनी राशि चक्र में 12 जानवर शामिल हैं। इसके पीछे की कहानी भी काफी मजेदार है।
PunjabKesari
कहा जाता है कि पुराने समय में जेड सम्राट ने आदेश दिया कि जानवर कैलेंडर का हिस्सा बनेंगे। इसके लिए चयन रखा गया, जिसमें सभी को दोपहर 12 बजे से पहले आने को कहा गया। तब चूहे और बिल्ली अच्छे दोस्त हुआ करते थे। जब उन्होंने यह खबर सुनी तो उन्होंने इसमें जल्दी जाने का तय किया। बिल्ली ने कहा कि मैं देर से उठती हूं तो तुम सुबह मुझे जगा देना। चूहे ने भी इसके लिए हामी भर दी लेकिन सुबह वो बिल्ली को उठाना भूलकर अकेले ही चला गया।
PunjabKesari
रास्ते में घोड़ा, बैल, खरगोश और भी दूसरे जानवर मिले जो चूहे से बहुत तेज भाग रहे थे। चूहे ने चालाकी दिखाते हुए बैल की पीठ पर बैठने की योजना बनाई। यह शर्त रखी कि वो रास्ते में गाना सुनाएगा। दोनों पहले पहुंचे लेकिन चूहे ने पहले कूदकर बाजी मार ली और पहला भाग्यशाली जानवर बन गया। बिल्ली तभी से चूहे की दुश्मन बन गई क्योंकि उसके पहुंचने तक चयन खत्म हो चुका था।
PunjabKesari
इसके बाद चीता, खरगोश, फ्लाइंग ड्रैगन, घोड़ा, सांप, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सुअर क्रमश: 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10,11 और 12वें पायदान पर रहे। कालांतर में इसी के हिसाब से नववर्ष में जानवरों का क्रम तय किया गया। ऐसे तय होता है जानवर का नाम चीनी राशि चक्र के अनुसार हर साल एक जानवर से संबंधित होता है। हर 12 साल में यह चक्र दोहराया जाता है।
PunjabKesari
हर साल नए साल की तारीख अलग-अलग होती है। चीनी राशि चक्र के अनुसार, 2019 'ईयर ऑफ द पिग' है। अब अगला पिग ईयर 12 साल बाद 2031 में मनाया जाएगा। जानवरों को दो भागों में बांटा गया है यिन और यांग। उनके पंजे या पैर की उंगलियां ऑड हैं या ईवन, इसके आधार पर उन्हें किस वर्ग में रखा जाए ये तय किया जाता है। चीनी
PunjabKesari
एस्ट्रोलॉजी के मुताबिक, हर किसी के जन्म के वर्ष का प्रतिनिधित्व एक पशु करता है जो आपकी पर्सनैलिटी और लाइफ के बारे में काफी कुछ कहता है। इसी आधार पर चीन में 12 वर्षो को अलग-अलग पशुओं के संकेतों के रूप में मनाया जाता है। चूहा, बैल, बाघ, खरगोश, ड्रैगन, सांप, घो़ड़ा, बकरी, बंदर, मुर्गा, कुत्ता और सूअर, ये 12 पशु इसके लिए निर्धारित किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News