क्रिप्टोकरंसी घोटालाः श्रीलंका में चीनी दंपति ने 8000 लोगों को अरबों का लगाया चूना

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 03:41 PM (IST)

कोलंबो: श्रीलंका में एक चीनी दंपति द्वारा क्रिप्टोकरंसी घोटाले में लोगों को अरब रुपए का चूना लगाने का मामला सामने आया है। इस घोटाले के  मास्टरमाइंड  चीनी दंपति ने एक श्रीलंकाई के साथ मिलकर 2020 से 8000 लोगों को 14 अरब रुपए का चूना लगाया। मीडिया रिपोर्टों  के अनुसार श्रीलंका के आपराधिक जांच विभाग (CID) ने इस वित्तीय धोखाधड़ी की जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस प्रवक्ता एसएसपी निहाल थलडुवा ने कहा कि कथित धोखाधड़ी के संदिग्धों ने चुनिंदा व्यक्तियों को पांच सितारा होटलों में आमंत्रित किया था। श्रीलंकाई मीडिया डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार  चीनी दंपति और श्रीलंकाई  ने क्रिप्टोकरंसी में निवेश करने के लिए पहले लोगों का विश्वास जीता और उन्हें  मोटे लाभ का लालच देकर धोखा दिया। हालाँकि  जब निवेशकों ने निवेश के माध्यम से अर्जित लाभ को वापस लेने की कोशिश की, तो संदिग्धों ने उन्हें धन निकालने की अनुमति नहीं दी। SSP थलडुवा के अनुसार, CID ​​की वित्तीय धोखाधड़ी इकाई में कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

 


गहन जांच के बाद  उन्होंने बंदरानाइक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चीनी दंपति और श्रीलंकाई नागरिक को देश से भागने की कोशिश दौरान गिरफ्तार कर लिया। डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल चीनी दंपति रिमांड पर है। धोखाधड़ी में शामिल श्रीलंकाई को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था और बाद में अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया । प्रवक्ता ने कहा कि धोखाधड़ी के आरोप में कई अन्य संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया गया और उन्हें रिमांड पर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News