चीन अमरीका के लिए सबसे बड़ी चुनौती: सीआईए

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 06:51 PM (IST)

न्यूयॉर्क: अमरीका की केंद्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने कहा है कि चीन का लक्ष्य अमरीका की वैश्विक महाशक्ति का स्थान ले लेने का है। सीआईए के पूर्वी एशिया मिशन केंद्र के उप-सहायक निदेशक कोलिंस ने शुक्रवार को एस्पेन सिक्योरिटी फोरम इन एस्पेन के एक सत्र के दौरान चीन के बढ़ते प्रभाव पर कहा कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग अमरीका के खिलाफ‘शीत युद्ध’छेड़े हुए हैं।

कोलिंस ने कहा कि शी ने हमारे खिलाफ ऐसा शीत युद्ध छेड़ रखा है जैसा हम लोगों ने शीत युद्ध के दौरान नहीं देखा था। चीन आर्थिक और अन्य तरीकों से अपने विरोधियों को कमजोर करने के लिए हर तरह की जतन कर रहा है। कोलिंस ने हालांकि कहा कि चीनी लोग विवाद नहीं चाहते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News