चीनी सेना की कमान 26 नए कमांडरों के हाथ

punjabkesari.in Wednesday, Aug 23, 2017 - 05:32 PM (IST)

बीजिंगः चीन ने हाल ही में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के 13 समूह में 26 नए कमांडरों की नियुक्ति की पुष्टि की है, जिन्होंने अपने थियेटर ऑफ कमांड से दूर के क्षेत्रों में पोस्टिंग प्राप्त की थी। इससे पहले अप्रैल में, पीएलए ने सेना को अधिक मॉडर्न व एडवांस बनाने के नाम पर 5 समूची सेनाओं का सफाया कर दिया था। वर्तमान में, चीन के पांच थियेटर कमांड सेना के 2 से 3 समूहों पर नियंत्रण करते हैं। इनको पैदल सेना, कवच, तोपखाने, विमानविरोधी , रासायनिक विरोधी ,साइबर युद्ध रोधक, सेना विमानन, इंजीनियर, संचार, परिवहन,  शिक्षा और प्रशिक्षण, सैन्य अस्पतालों, और कला मंडल आदि समूहों में बांटा गया है। 

समूह सेना के आकार में 30,000 से 80,000 सैनिक होते हैं। चीन के सैन्य गुटवाद को रोकने  व कर्मियों के पुनर्गठन के लिए  "माउंटेन्टिज़्म" या शंटौ झुइईई को प्रस्तुत किया गया है।चीनी सैन्य प्रमुख निजी वफादारी के आधार पर अपनी प्रभावशाली टीम का निर्माण करते हैं।  PLA की योजना अन्य सैन्य बलों में इजाफा करने और सैनिकों को युद्ध की बदलती तकनीकों के लिए प्रशिक्षित करने की है। चीन के केंद्रीय सैन्य आयोग के अधीन राष्ट्रीय रक्षा संग्रहण विभाग के प्रमुख शेंग बिन के अनुसार दुनिया की सबसे बड़ी सेना के रिजर्व को कम करके अन्य सेवाओं में रिजर्व बढ़ाया जाएगा।

चीनी सेना के आधिकारिक अखबार पीएलए डेली के मुताबिक 1980 से चीन अपनी सेना के साइज में चार बार कटौती की घोषणा कर चुका है। 1985 के अलावा 1997 में 5 लाख, 2003 में 2 लाख और 2015 में तीन लाख सैनिकों की कटौती का ऐलान किया गया था। चीनी रक्षा मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2013 तक पीएलए में सिर्फ 8 लाख सैनिक ही ऐसे थे जो युद्ध में हिस्सा ले सकते हैं। चीन कभी अपनी सेना की कुल संख्या का कोई आधिकारिक आंकड़ा जारी नहीं करता है। चीन की सेना बड़ी जरूर है, पर वो दुनिया की टॉप 10 एडवांस सेना में नहीं आती है।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News