चीन की बढ़ती आक्रामकता पर ताइवान ने दिखाए कड़े तेवर, कहा- "अपनी हद में रहो "

punjabkesari.in Tuesday, Apr 27, 2021 - 02:05 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः चीन की  बढ़ती आक्रामकता और दादागिरी  को लेकर ताइवान ने अपने सख्त तेवर  दिखाने शुरू कर दिए हैं। उपराष्ट्रपति लाइ चिंग ते ने चीन को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपनी हद में रहे। उन्होंने  स्पष्ट शब्दों में चीन को धमकी देते हुए कहा कि  ताइवान चीन का गुलाम नहीं है  बल्कि पूरी तरह संप्रभुता संपन्न देश है इसलिए उसे बेवजह धमकाना बंद करे।

 

ताइवानी उपराष्ट्रपति लाई चिंग ते ने एक संगोष्ठी में  अपने संबोधन दौरान कहा कि चीन ताइवान पर अपनी दादागिरी ऐसे दिखा रहा है जैसे हमारा देश उसका गुलाम है। उन्होंने कहा कि चीन को समझना चाहिए कि इस देश की दो करोड़ तीस लाख की आबादी को अपना भविष्य खुद तय करने का अधिकार है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि चीन सिंतबर माह से लगातार अपने लड़ाकू विमान भेज रहा है, जो ताइवान की सीमा में घुसकर अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

 

बता दें कि अपनी महत्वकांशाओं के चलते चीन की आक्रामकता और निर्मम व्यवहार लगातार  बढ़ता जा रहा  है और  वह ताइवान व उसेके सहयोगी देशों को नुकसान पहुंचाने से बाज नहीं आ रहा  है। यही नहीं  चीन ताइवान को व‌र्ल्ड हेल्थ असेंबली (डब्ल्यूएचए) जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में भाग लेने से रोकना चाहता है। उल्लेखनीय है कि चीन पहले की चेतावनी दे चुका है कि ताइवान की स्वतंत्रता का मतलब युद्ध है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News