आर्थिक संकट में ‘ड्रैगन’ का सहारा: कहा-पाकिस्तान को निरंतर समर्थन देता रहेगा चीन
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 05:58 PM (IST)
Bejing: पाकिस्तान और चीन के रिश्ते एक बार फिर सुर्खियों में हैं। China के राजदूत Jiang Zaidong ने Shehbaz Sharif से मुलाकात कर यह साफ किया कि चीन पाकिस्तान को आर्थिक और निवेश के क्षेत्र में लगातार समर्थन देता रहेगा। इस अहम बैठक में पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री Ishaq Dar समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक के दौरान चीन ने पाकिस्तान की “आर्थिक स्थिरता” और सुधारों की सराहना की, जो मौजूदा संकट के बीच पाकिस्तान के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।
प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif ने चीन के सहयोग के लिए आभार जताते हुए कहा कि पाकिस्तान China-Pakistan Economic Corridor (CPEC) के दूसरे चरण को तेजी से आगे बढ़ाएगा। इसमें कृषि, उद्योग और बुनियादी ढांचे के बड़े प्रोजेक्ट्स पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। चीन ने भी साफ किया कि वह पाकिस्तान में व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
दोनों देशों ने कूटनीतिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर उच्च-स्तरीय बैठकों और सहयोग को और मजबूत करने की योजना बनाई है। बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। पाकिस्तान ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को कम करने में अपनी “रचनात्मक भूमिका” का जिक्र किया और दोनों देशों ने आपसी हितों पर करीबी तालमेल बनाए रखने पर जोर दिया।
