चीनः स्वाइन फ्लू प्रभावित शहर में बूचडख़ाना बंद करने के आदेश

punjabkesari.in Friday, Aug 17, 2018 - 04:15 PM (IST)

बीजिंग: चीन में घातक अफ्रीकी स्वाइन फ्लू (एएसएफ) के फैलाव को रोकने के लिए चीन सरकार ने सुअर मांस उत्पादक शीर्ष कंपनी डल्यूएच ग्रुप लिमिटेड के एक बड़े बूचडख़ाने को बंद करने का आदेश दिया है। चीन में केंद्रीय हेनान प्रांत में झेंगझोऊ शहर में संक्रमित सुअर पाए गए हैं। ताजा मामला सामने आने के बाद पशु स्वास्थ्य विशेषज्ञ खाद्य सुरक्षा ङ्क्षचताओं से जनता को जागरुक कर रहे हैं। सुअरों में हो रही इस घातक बीमारी के लिये कोई टीका उपलब्ध नहीं है, संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक एएसएफ मनुष्यों को प्रभावित नहीं करता है। एएसएफ अफ्रीका के बाद रूस और पूर्वी यूरोप में पाया गया। एएसएफ इससे पहले पूर्वी एशिया में नहीं पाया गया था।

स्वाइन फ्लू विनाशकारी बीमारियों में से एक है। यह जंगली सुअरों के बीच होता है, जो जानवरों के सीधे संपर्क से फैलता है। इसके अलावा दूषित भोजन, पशु चारे और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के माध्यम से भी फैल सकता है। डब्ल्यू एच समूह ने कहा कि गुरुवार को अत्यंत संक्रामक बीमारी से 30 सुअरों के मरने के बाद झेंगझोऊ शहर के अधिकारियों ने आदेश दिया है कि बूचडख़ाने को अस्थायी रूप से छह हफ्तों के लिये बंद कर दिया जाए। हेनान शुंगुई निवेश एवं विकास द्वारा संचालित 15 संयंत्रों में से एक है जिसमें सबसे ज्यादा सुअर का मांस उत्पाद किया जाता है। झेंगझोऊ शहर प्राधिकरण ने छह माह के लिए सभी प्रभावित क्षेत्रों में सुअर और उसका मांस लाने-ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शुंगुई ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि संक्रमण पता चलने के बाद 1,362 सुअरों को बूचडख़ानों में मार दिया गया है।  
     


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News