चीन का हिंद महासागर में बढ़ा दखलः म्यांमार से किए 33 बड़े समझौते, EC पर भी बनी सहमति

punjabkesari.in Sunday, Jan 19, 2020 - 10:09 AM (IST)

बीजिंगः चीन ने हिंद महासागर में अपनी ताकत व दखल बढ़ाने के लिए नई चाल चली है। दुनिया पर राज करने का सपना देखने वाले चीन ने इस ओर नया कदम बढ़ाते हुए अब म्यांमार के रोहिंग्या मुस्लिमों पर अत्याचार विवाद को दरकिनार करते हुए शनिवार को 33 बड़े समझौतों पर दस्तखत किए। इनमें चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की महात्वाकांक्षी परियोजना  वन बेल्ट-वन रोड (ONOR) परियोजना में म्यांमार की भागीदारी भी शामिल है। राष्ट्रपति चिनफिंग के दो दिवसीय म्यांमार दौरे के अंतिम दिन शनिवार को उनकी स्टेट काउंसलर आंग सान सू की के साथ लंबी वार्ता हुई। इस वार्ता के बाद ही समझौतों पर दस्तखत किए गए। ये समझौते राजनीति, व्यापार, निवेश, दोनों देशों के लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने और OBOR को लेकर हैं।

PunjabKesari

इस दौरान म्यांमार ने चीन के साथ मिलकर इकोनोमिक कॉरीडोर(EC) बनाने पर  भी सहमति जताई।  यह वैसा कॉरीडोर होगा, जैसा चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर बना रहा है। इन नए कॉरीडोर से चीन अपने दक्षिण-पश्चिम इलाके को हिंद महासागर से जोड़ेगा। सू की ने रोहिंग्या मसले पर पश्चिमी देशों के रुख की निंदा की। कई बार हमले झेल चुकी सेना ने दो साल पहले रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ कार्रवाई की थी जिसमें सैकड़ों मारे गए थे और साढ़े सात लाख रोहिंग्या भागकर बांग्लादेश चले गए थे। वे बांग्लादेश में अभी रह रहे हैं। इसके चलते म्यांमार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के निशाने पर रहा है।

PunjabKesari

संयुक्त राष्ट्र ने माना है कि म्यांमार में मानवाधिकारों के बड़े पैमाने पर उल्लंघन हुआ। सू की ने कहा, कुछ देश अन्य देशों के अंदरूनी मामलों में दखल को अपना अधिकार समझते हैं। इसके लिए वे मानवाधिकार, धार्मिक और मूलवासी होने जैसी बातों का सहारा लेते हैं। लेकिन म्यांमार इस तरह की बातों को लेकर किसी का हस्तक्षेप स्वीकार नहीं करेगा।

PunjabKesari

चाइना डेली के मुताबिक सू की ने उम्मीद जताई कि चीन म्यांमार जैसे छोटे और मध्यम दर्जे के देशों के साथ न्याय और सहयोग की अपनी नीति जारी रखेगा। जवाब में राष्ट्रपति चिनफिंग ने कहा  वह हमेशा म्यांमार और अन्य देशों के विकास के रास्ते का सम्मान करता है और मानता है कि किसी भी देश को अन्य देश के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। चीन अंतरराष्ट्रीय मंचों पर म्यांमार के साथ न्याय होने के लिए हमेशा आवाज उठाएगा और उसके समर्थन में खड़ा रहेगा।



 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News