इन देशों को कर्ज के जाल में फंसा रहा चीन !

punjabkesari.in Wednesday, May 03, 2017 - 12:18 PM (IST)

बीजिंगः चीन का मेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी प्रोजैक्ट- वन बेल्ट वन रोड (OBOR) दक्षिण एशिया के देशों के लिए बड़ी आर्थिक मुश्किलें पैदा कर सकता है। इस प्रोजैक्ट के जरिए चीन को जमीन और समुद्र के जरिए दक्षिण पूर्व एशिया और मध्य एशिया से होकर यूरोप से जोड़ने की योजना है। इस प्रोजैक्ट के तहत श्रीलंका में प्रोजैक्ट्स पर चीन के कर्जदाता ज्यादा ब्याज वसूल रहे हैं। उधर चीन पाकिस्तान इकनॉमिक कॉरिडोर पर 50 अरब डॉलर के खर्च से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

14-15 मई को होने वाली इंटरनैशनल मीटिंग में इस प्रोजैक्ट को औपचारिक तौर पर मंजूरी मिल सकती है। इस मीटिंग में 28 देशों के नेता हिस्सा लेंगे जिनमें श्रीलंका के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। श्रीलंका अपने देश में चीन की फंडिंग वाले प्रॉजेक्ट्स की अनुमति देने से पहले ही भारी कर्ज में है। श्रीलंका में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजैक्ट्स के लिए चीन के कर्जदाता ऊंचे ब्याज रेट वसूल ले रहे हैं और इससे श्रीलंका को बड़ा वित्तीय नुकसान हो रहा है। ये सभी प्रोजैक्ट अब OBOR का हिस्सा होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News