पेंटागन का दावा- चीन के पास 2035 तक  होंगे 1500 परमाणु आयुध भंडार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2022 - 10:45 AM (IST)

 वाशिंगटन: अमेरिका के रक्षा विभाग पेंटागन ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि साल 2035 तक  चीन के पास करीब 1500 आयुध भंडार होने की संभावना है। अभी उसके पास अनुमानित रूप से 400 आयुध भंडार हैं। पेंटागन ने यह जानकारी दी। चीन के महत्वाकांक्षी सैन्य कार्यक्रम पर संसद में दी अपनी वार्षिक रिपोर्ट में पेंटागन ने मंगलवार को कहा कि अगले दशक तक बीजिंग का उद्देश्य अपनी परमाणु ताकतों का आधुनिकीकरण करना, उसमें विविधता लाना और उसका विस्तार करना है।

 

उसने कहा कि चीन की मौजूदा परमाणु आधुनिकीकरण की कवायद पहले की आधुनिकीकरण की कोशिशों के मुकाबले कहीं ज्यादा बड़े पैमाने पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन जमीन, समुद्र और वायु आधारित परमाणु मंचों की संख्या बढ़ा रहा है और अपने परमाणु बलों का विस्तार करने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है।

 

पेंटागन ने कहा कि उसका अनुमान है कि चीन का संचालनात्मक परमाणु आयुध भंडार 400 के पार चला गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) की 2035 तक अपने राष्ट्रीय रक्षा और सशस्त्र बलों का ‘‘आधुनिकीकरण पूरा करने'' की योजना है। इसमें कहा गया है, ‘‘अगर चीन इसी गति से परमाणु विस्तार करता है तो 2035 तक करीब 1,500 आयुध भंडार कर सकता है।''  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Recommended News

Related News