चीन के हुबेई में 24 घंटों में वायरस का कोई नया पुष्ट मामला नहीं

punjabkesari.in Monday, Apr 20, 2020 - 12:33 PM (IST)

बीजिंगः दुनिया भर में कोरोना वायरस फैलाने वाले चीन के हुबेई प्रांत में रविवार को 24 घंटों में वायरस का कोई नया पुष्ट मामला सामने नहीं आया। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार रविवार को इस प्रांत में कोविड-19 से कोई नई मौत नहीं हुई। प्रांतीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि चार रोगियों को रविवार को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जो सभी प्रांतीय राजधानी वुहान में थे। बता दें कि चीन के वुहान से ही कोरोना वायरस का जन्म हुआ।

 

आज यह वायरस पूरी दुनिया के लिए परेशानी बना चुका है। 200 से ज्यादा देश इस वायरस की चपेट में है। ऐसे में ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लगा हुआ है। यह अभी तक इस वायरस से पूरी दुनिया में एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। बता दें कि चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस से अभी तक 1 लाख से ज्यादा लोग पुरी दुनिया में अपनी जान गंवा चुके हैं वहीं संक्रमितों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच गया है। इस वक्त 200 से ज्यादा देश कोरोना की मार झेल रहा है। इस वक्त इस महामारी का अभी तक कोई इलाज नहीं मिल पाया है।

 

इस संक्रमण में सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका है। इसके बाद इटली और स्पेन हैं। इस वायरस ने सभी देशों को लगभग परेशान किया हुआ है। सभी लोग अपने स्तर पर इस बीमारी से लड़ रहे हैं। कई देशों में इस वायरस के चलते लॉकडाउन लगाया हुआ है। इसमें भारत में भी शामिल है। भारत में अबतक 500 से ज्यादा लोगों की मौत गई है जबकि 16 हजार के करीब लोग संक्रमित हैं। सभी लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है। ज्यादातर सोशल डिस्टेंसिंग मैंटन करने पर भी जोर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tanuja

Recommended News

Related News