अब इस महासागर पर कब्जे की तैयारी में चीन, अमरीका चिंतित

punjabkesari.in Sunday, May 07, 2017 - 03:07 PM (IST)

बीजिंगः दक्षिण चीन सागर के अधिकांश हिस्सों पर दावा करने वाला चीन अब धीरे-धीरे हिंद महासागर में भी अपने प्रभुत्व को बढ़ाने की कोशिश में लगा है। हिंद महासागर में चीन के बढ़ते इस सक्रियता से न  सिर्फ आस पास के मुल्कों की चिंता बढ़ गई है, बल्कि चीन की इस चालबाजी से अमरीका भी चिंतित नजर आ रहा है।
अमरीका ने चीन के 'वन बेल्ट वन रोड' यानी OBOR पर सवाल खड़ा किया है।

 अमरीका ने हिंद महासागर में चीन की मंशा पर सवाल उठाया है। अमेरिका ने कहा है कि एक ओर जहां भारत हिंद महासागर में शांति और स्थिरता बनाए रखने में काफी परिपक्वता दिखा रहा है, वहीं साउथ चाइना सी में चीन का रवैया ऐसा नहीं है। यही वजह है कि साउथ चाइना सी के मुकाबले हिंद महासागर क्षेत्र में काफी स्थिरता है। अमरीका ने इसके पीछे भारत द्वारा निभाई जा रही भूमिका की भी तारीफ की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News