अमरीका से डरा चीन अब नौसेना पर बहा रहा खूब पैसा

punjabkesari.in Monday, Feb 27, 2017 - 11:31 AM (IST)

बीजिंग:दुनिया को अपनी ताकत दिखाने और खुद को अमरीकी नौसेना के मुकाबले तैयार कर रहा चीन अब अपनी नौसेना पर ज्यादा ध्यान दे रहा है।


बताया जा रहा है कि चीनी नौसेना को आने वाले सालाना रक्षा बजट में काफी फंडिंग मिलने की उम्मीद है। पिछले कुछ महीनों से चीनी नौसेना की भूमिका काफी अहम हो गई है। दरअसल ड्रैगन समुद्र में अमरीका के प्रभुत्व को चुनौती देना चाहता है। चीन के कई नए जंगी जहाज कई दूर-दराज के हिस्सों में देखे जा रहे हैं।ऐसा नहीं कि चीन ने खुद को सैन्य क्षमताओं में मजबूत करने की यह मुहिम हाल ही में शुरू की है। चीन पिछले लंबे समय से अपनी सैन्य क्षमताएं बढ़ाने और सेना के आधुनिकीकरण की कोशिशों में जुटा हुआ है। चीन पिछले कई सालों से इसके लिए पानी की तरह पैसा बहा रहा है।


ट्रंप के रुख को देखकर चीन ने बदली रणनीति
अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब से पोत निर्माण में तेजी लाने की बात की है।तब से चीन खुद को अमरीकी नौसेना के मुकाबले तैयार करने में लगा हुआ है।वह किसी भी लिहाज से खुद को अमरीकी नौसेना से कमतर नहीं रहने देना चाहता।इसके साथ ही ताइवान और पूर्वी चीन सागर जैसे मुद्दों पर अमरीकी राष्ट्रपति के अप्रत्याशित रुख को लेकर चीन हताश है।


चीन को सता रहा अमरीका का डर
चीन की हालिया समुद्रीय गतिविधियों को लेकर पेइचिंग में रहने वाले एक एशियन राजनयिक ने कहा,'इसे संकट के दौर का मौका कह लीजिए। चीन को डर है कि ट्रंप उसके खिलाफ जा सकते हैं। इसीलिए चीन आने वाली किसी भी संभावना के लिए खुद को तैयार करने में लगा हुआ है।


आधिकारिक तौर पर चीन ने बताया था कि साल 2016 में चीन का कुल सरकारी रक्षा खर्च 139 अरब डॉलर रहा। पिछले वर्ष चीन ने छह वर्षो में न्यूनतम वृद्धि की थी। चीन द्वारा 7.6 फीसद वृद्धि करने से हैरत पैदा हुई थी। इस वर्ष का रक्षा बजट अगले महीने संसद की सालाना बैठक में पेश किया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News