चीन: मुस्लिमों के बाद ईसाइयों पर भी शिकंजा, बंद की चेंगदू चर्च

punjabkesari.in Thursday, Jan 03, 2019 - 06:46 PM (IST)

चेंगदू : जहां दुनिया भर के करोड़ों ईसाई क्रिसमस मना रहे हैं, वहीं चीन में मुस्लिमों के बाद ईसाइयों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी चल रही है। क्रिसमस पर चेंगदू की प्रमुख चर्च को बंद कर दिया गया। चीन की इस हरकत के खिलाफ ईसाई समुदाय ने भी मोर्चा खोल दिया है और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने का फैसला किया है। चर्च के कुछ सदस्यों की तरफ से संदेश दिया जा रहा है कि अधिकारियों के दमन के कारण हम अपने धर्म से पीछे नहीं हटेंगे।

खबर के मुताबिक गु बाओलुओ कई महीनों से चीन के सबसे अच्छे माने जाने वाले प्रोटैस्टेट चर्च में क्रिसमस सैलीब्रेशन का इंतजार कर रहे थे लेकिन दिसम्बर की शुरूआत में पुलिस ने उस प्रार्थना स्थल को बंद कर दिया जो चेंगदू के दक्षिण पश्चिमी शहर में अर्ली रेन के नाम से मशहूर है। क्रिश्चियन एक्टिविस्ट इसे ईसाई समुदाय पर एक दशक का सबसे बड़ा हमला बता रहे हैं। खबर में कहा गया है कि पुलिस ने बाइबल को जब्त कर लिया है। चर्च द्वारा चलाए जा रहे स्कूल को बंद कर दिया है और तोडफ़ोड़ के लिए उकसाने के आरोप में अर्ली रेन के पादरी को हिरासत में लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

shukdev

Recommended News

Related News