चीन ने बनाया अनमैन्ड समुद्री जहाज 'सीफ्लाय-01'

punjabkesari.in Sunday, Nov 06, 2016 - 01:02 PM (IST)

 बीजिंगः चीन की आर्मी ने एक हाई-स्पीड मानवरहित (अनमैन्ड) समुद्री जहाज बनाया है। इसे सबमरीन का पता लगाने समेत 4 कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। 45 समुद्री मील की रफ्तार वाले इस 10.25 मीटर लंबे जहाज को 'सीफ्लाय-01' नाम दिया गया है। दावा किया गया है कि यह समुद्री जहाज रास्ते में आने वाली रुकावटों से खुद ही निपटने और सीखने के काबिल है।

इस समुद्री जहाज ने वुहान सिटी के नानहू लेक में 27 अक्बतूर को अपना टैस्ट पूरा किया। चीन की पीपुल लिबरेशन आर्मी (PLA) के डेली न्यूजपेपर ने अपनी रिपोर्ट में इस जहाज के बारे में जानकारी दी है। बता दें कि बीते मंगलवार को चीन ने अपने पास रडार की पकड़ में नहीं आने वाले फाइटर जेट होने का दावा किया था।

रिपोर्ट में बताया गया है कि सीफ्लाय-01 को कार्बन फाइबर से बनाया गया है। इसे बेईदोऊ (BeiDou) कम्युनिकेशन नेविगेशन टैक्नोलॉजी से लैस किया गया है। यह समुद्री जहाज एक फोटोइलेक्ट्रिक स्काउट डिवाइस भी ले जा सकता है। लाइट वैंपंस, सोनार और अन्य इक्विपमेंट भी इसमें यूज किए जा सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News