2022 में बिकेगा चीन में बना दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट

Monday, May 14, 2018 - 12:19 PM (IST)

बीजिंगः चीन में विकसित दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस (हवा और पानी पर चलने वाला) एयरक्राफ्ट 2022 तक उपलब्‍ध होगा। मीडिया के अनुसार, एविएशन इंडस्‍ट्री कार्प ऑफ चाइना (AVIC) ने करीब 8 साल में इस एयरक्राफ्ट को विकसित किया है। चीन को उम्‍मीद  है कि 2022 तक यह अपने देश में विकसित दुनिया के सबसे बड़े एंफिबियस एयरक्राफ्ट AG600 ग्राहकों को सौंप देगा।

चीन ने एंफीबियस एयरक्राफ्ट AG600 तैयार किया है, जिसे कोड नेम 'Kunlong' दिया गया है। दिसंबर में दक्षिण-चीन सागर के एयरपोर्ट से इस एयरक्राफ्ट ने अपनी पहली उड़ान भरी थी, जो सफल रही। AVIC ने बताया कि यह विमान 39.6 मीटर लंबा है, जिसके पंखों की लंबाई 38.8 मीटर है। चीन की न्यूज एजेंसी शिन्हुआ का कहना है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट है।

साल 2015 में खबरें आईं थीं कि चीन ने विश्व के सबसे बड़े एंफीबियस विमान का निर्माण कार्य 17 जुलाई 2015 को शुरू कर दिया था। इसके बारे में बताया गया था कि यह एंफीबियस विमान आसमान में उड़ सकता है और पानी में भी उपयोग में लाया जा सकता है। चीन ने बताया था कि AG600 विमान अपने अधिकतम वजन और उड़ान क्षमता की वजह से विश्व के अन्य एंफीबियस विमानों की तुलना में बेहतर है।
 

Tanuja

Advertising

Related News

न्यूज़ीलैंड की सुरक्षा रिपोर्ट में दावा- चीन का विदेशी हस्तक्षेप दुनिया के लिए "टेढ़ा, धोखेबाज और गभीर" खतरा

चीन में इमाम बनने वाले मुस्लिम छात्रों को जबरन दिया जा रहा "देशभक्ति" सैन्य प्रशिक्षण

बांग्लादेश-भारत व्यापार में दशक की सबसे बड़ी छलांग, 2023 में  7वां सबसे बड़ा निर्यात बाजार बना भारत

चीन-अमेरिका की Tech War का भारत को मिला फायदा, 2023 में 45 महत्वपूर्ण तकनीकों में  बनाई खास जगह

चीन में 75 साल बाद आफत बनकर आया "बेबिनका"; 250 करोड़ की आबादी सतर्क, उड़ानें और ट्रेनें हुई रद्द (Video)

चीन की ''खूबसूरत गवर्नर'' को 58 कर्मचारियों से यौन संबंध बनाने के आरोप में 13 साल की जेल

Shocking: अमेरिका में हादसों से ज्यादा बंदूकें बन रहीं बच्चों और किशोरों की मौत का सबसे बड़ा कारण,हैरान कर देगा आंकड़ा

सिख यूथ यूके की संस्थापक राजबिंदर कौर ने चैरिटेबल फंड में किया बड़ा घोटाला, भाई कलदीप के साथ मिलकर बनाई योजना

चीन का ‘आधुनिकता’ का झांसा तिब्बतियों पर पड़ रहा भारी, हो रहा आर्थिक और सांस्कृतिक विनाश

चीन में ‘यागी'' तूफान की दस्तक, कई इलाकों में बाढ़ का खतरा; ''रेड अलर्ट'' जारी