Shocking: अमेरिका में हादसों से ज्यादा बंदूकें बन रहीं बच्चों और किशोरों की मौत का सबसे बड़ा कारण,हैरान कर देगा आंकड़ा

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 11:47 AM (IST)

Washington: अमेरिका में स्कूलों में  गोलीबारी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और ये देश के लिए एक गंभीर समस्या बन गई हैं। बंदूक हिंसा के कारण न केवल मासूम बच्चों की जान जा रही है, बल्कि स्कूलों में भी भय का माहौल बना हुआ है।2020 में कार दुर्घटनाओं को पीछे छोड़ते हुए, अमेरिका में बंदूकें बच्चों और किशोरों (1 से 18 साल तक) की मौत का सबसे बड़ा कारण बन गई हैं।

 

2022 में, बंदूक से जुड़ी घटनाओं में 3,500 से अधिक बच्चों की मौत हुई, जो कि हर 1 लाख बच्चों में लगभग 5 बच्चों की मौत के बराबर है। यह जानकारी अमेरिकी सेंटर्स फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) की लेटेस्ट रिपोर्ट में दी गई है। अमेरिका में 2022 में बच्चों की कुल मौतों में से 18% मौतें बंदूक से हुईं।

 

अन्य देशों में ऐसा नहीं
KFF के विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका के अलावा किसी भी दूसरे विकसित देश में बंदूकें बच्चों की मौत के शीर्ष चार कारणों में शामिल नहीं हैं। इस वजह से अमेरिका में बच्चों की मौतों की दर अन्य देशों की तुलना में काफी अधिक है।

2024 में 45वीं स्कूल शूटिंग
हाल ही में, जॉर्जिया के विंडर शहर के अपालाची हाई स्कूल में एक बड़ी गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें दो छात्रों और दो शिक्षकों की मौत हो गई। यह 2024 में अब तक की 45वीं स्कूल शूटिंग है, और मार्च 2023 में नैशविले, टेनेसी के कोवेनेंट स्कूल में हुई गोलीबारी के बाद से सबसे घातक स्कूल शूटिंग मानी जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tanuja

Related News