भारत-ईरान चाबहार समझौते पर भड़का चीन, कहा ग्वादर का जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Jun 07, 2016 - 09:33 PM (IST)

नई दिल्ली: भारत और ईरान के बीच हुए चाबहार समझौते से चीन तिलमिला उठा है। चीनी मीडिया ने भारत और ईरान के बीच हुए 500 मिलियन डॉलर के चाहबार समझौते को लेकर कई सवाल उठाए हैं। चीनी मीडिया ने इस समझौते को ग्वादर बंदरगाह का जवाब बताया है। गौर हो कि ग्वादर बंदरगाह चीन-पाकिस्तान की संयुक्त परियोजना है। यह बंदरगाह चाबहार से महज 72 किलोमीटर पूर्व में स्थित है।

चीन के ग्लोबल टाइम्स न्यूजपेपर ने एक आर्टिकल में लिखा है कि चाबहार समझौता भारत की भू-रणनीतिक आकांक्षाओं का नमूना भर है। बंदरगाह बनाने और चाबहार को विकसित करने से उत्तर-पश्चिमों क्षेत्रों में भारत की पैठ बढ़ सकती है। इसके अलावा मध्य पूर्व, मध्य एशिया और काकेशस में भी नई दिल्ली का प्रभाव बढ़ेगा। अखबार का कहना है कि चाबहार प्रोजेक्ट से इस क्षेत्र में पाकिस्तान पाकिस्तान का आर्थिक और राजनीतिक प्रभाव कम हो जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News