प्लेन में चीन पहुंचे 66 जिराफ

punjabkesari.in Monday, Oct 16, 2017 - 03:06 PM (IST)

बीजिंगः जिराफ एक ऐसा प्राणी है जिसे उनकी ऊंचाई के चलते कहीं ले जाना बेहद मुश्किल काम है लेकिन चीन इन्हें भी एक प्लेन में भरकर अपने देश ले जा चुका है। खबरों के अनुसार हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से 60 से अधिक जिराफ रविवार को चार्टर्ड विमानों के जरिए चीन पहुंचे।

इन्हें यहां के कई चिड़ियाघरों में भेजा जाएगा। यह सभी जिराफ जोहानिसबर्ग से मध्य चीन के हेनान प्रांत में पहुंचे। सभी जिराफ की उम्र करीब 2 वर्ष और ऊंचाई 5.2 मीटर तक पहुंच सकती है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सभी जानवरों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इन देश के चिड़ियाघरों में भेजे जाने से पहले 45 दिन तक उत्तरी हेनान के जियाओजुओ शहर में रखा जाएगा। बीते वर्ष भी प्रांत में दक्षिण अफ्रीका से 63 जिराफ आए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News