बिल्ली की समझदारी की कहानी सुन रह जाएंगे Shocked, एेसे बचाई मासूम की जिंदगी

punjabkesari.in Saturday, Nov 03, 2018 - 11:04 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्कः  जानवर बहुत समझदार होते है इस बात में कोई शक नहीं में पर आज हम आपको एेसी बिल्ली का कहानी बताने जा रहे हैं, जिसकी समझदारी के कारण 2 साल की बच्ची की जिंदगी बच गई। घटना न्यूयॉर्क शहर में रहने वाली सिंगल मदर जैनिने के साथ हुई। अमेरिका में एक महिला ने शेल्टर से बिल्ली को अडॉप्ट किया था। बिल्ली बहुत ही शांत और समझदार थी। बिल्ली का नाम हेर्बी रखा गया। 
PunjabKesari
हेर्बी का जैनिने की दो साल की बेटी इसाबेल से कुछ ज्यादा ही अटैचमेंट हो गया। एक दिन अचानक वो जैनिने के पास आकर रोने लगी। पहले उसने ध्यान नहीं दिया, लेकिन थोड़ी देर के बाद बिल्ली के इशारे पर जब वो बेटी के कमरे में गई, तो उसे बेटी की हालत देखकर सदमा लग गया। बेटी का चेहरा कंबल से ढक गया था और उसका दम फूल रहा था।
PunjabKesari
ऑफिस से आने के बाद जैनिने सो गई थी। उसकी दो साल की बेटी इसाबेल अपने कमरे में सोई हुई थी, तभी उनकी पालतू बिल्ली हेर्बी इसाबेल के रूम में गई, तो उसे कुछ गड़बड़ी का एहसास हुआ। बिल्ली के इशारे पर जैनिने जब इसाबेल के कमरे में गई तो उसने देखा कि हेर्बी कंबल से बिल्कुल ढकी हुई थी। 
PunjabKesari
इसाबेल ने कंबल मुंह तक ढक लिया था और जब उसका दम घुटने लगा तो वो उसे हटा नहीं पा रही थी। जैनिने ने तुरंत भागकर उसका कंबल हटाया। इसाबेल ने हाथ-पैर मारना बंद कर दिया था। उसे तुरंत इलाज की जरूरत थी। उसने घरेलू तरीके से इसाबेल की हालत को स्थिर करने की कोशिश की। जैनिने को तब समझ आया कि अगर घर में उसकी पालतू डेर्बी न होती तो उसके लिए बेटी को बचा पाना मुश्किल हो जाता।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News