कनाडा का राष्ट्रीय पक्षी घोषित

punjabkesari.in Monday, Nov 21, 2016 - 04:54 PM (IST)

कनाडाः  हज़ारों लोगों के वोट के आधार पर कनाडा में 'ग्रे जे' को राष्ट्रीय पक्षी घोषित किया गया है।राष्ट्रीय पक्षी के चुनाव के लिए ऑनलाइन वोटिंग कराई गई थी। हालांकि कनाडा में 'कलहंस' की राष्ट्रीय पहचान 'ग्रे जे' चिड़िया से ज़्यादा मज़बूत थी और उसी को राष्ट्रीय पक्षी घोषित करने की बात आगे चल रही थी।

पक्षी विज्ञानी भी इसी के पक्ष में थे लेकिन रॉयल कनेडियन जियोग्राफिकल सोसायटी (आरसीजीएस) ने राष्ट्रीय पक्षी चुनने के लिए करीब एक साल लगातार खोज की। इसके लिए 50,000 ऑनलाइन वोट डाले गए और 5 पक्षियों को आरसीजीएस ने फ़ाइनल लिस्ट में रखा था।
राष्ट्रीय पक्षी के चुनाव के लिए पर्यावरण मंत्री कैथरिन मकैना की मौजूदगी में राष्ट्रीय चर्चा का आयोजन भी किया था। 
  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News