अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में चुनावी हार के बाद ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र में अपने राजदूत को हटाया

punjabkesari.in Monday, Nov 27, 2017 - 11:25 PM (IST)

वॉशिंगटन: अंतरराष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में जज के पद के लिए हुए हालिया चुनाव में भारत से मिली करारी शिकस्त के बाद ब्रिटेन ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में अपने राजदूत मैथ्यू राइक्रॉफ्ट को पद से हटा दिया। केरेन पियर्स संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की नई राजदूत नियुक्त की गई हैं।

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के दूतावास ने एक बयान में कहा कि पियर्स इस विश्व संस्था में ब्रिटेन के राजदूत पद पर नियुक्त की गई पहली महिला हैं। वह न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में स्थाई उप-प्रतिनिधि रह चुकी हैं। हाल तक वह जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की स्थाई प्रतिनिधि थीं। संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन के स्थाई मिशन ने पियर्स को इस पद पर नियुक्त करने की कोई वजह नहीं बताई।

गौरतलब है कि आईसीजे में जज के एक पद के लिए हुए हालिया चुनाव में ब्रिटेन के उम्मीदवार क्रिस्टोफर ग्रीनवुड को सफलता नहीं मिल सकी थी। भारत के जज दलवीर भंडारी संयुक्त राष्ट्र महासभा में करीब दो-तिहाई वोट प्राप्त कर इस पद पर निर्वाचित हुए थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News