14 साल के प्रेमी जोड़े की बर्बरता, हत्या के बाद लाश के पास खाया केक, देखी मूवी(Pics)

punjabkesari.in Monday, Nov 14, 2016 - 06:06 PM (IST)

लंदनः ब्रिटेन में डबल मर्डर का एक चौंकाने वाला मामला सामने अाया है, जिसके तहत एक प्रेमी जोड़े को 20 साल की सजा सुनाई गई है। इस प्रेमी जोड़े की उम्र अभी 15 साल है। महज 14 साल की उम्र में इन दाेनाें ने एक मां-बेटी की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इतना ही नहीं मर्डर के बाद इन दाेनाें ने जाे किया वाे बेहद हैरान करने वाला है।

जानें मर्डर की वजह
जानकारी के मुताबिक, इसी साल 13 अप्रैल को 49 साल की एक मां एलिजाबेथ एडवर्ड्स और 13 साल की बेटी केटी एडवर्ड्स का मर्डर किया था। मर्डर के पीछे की वजह सिर्फ इतनी थी कि एलिजाबेथ ने आरोपी 14 साल की लड़की को उसकी बुरी आदतों के चलते डांट दिया था, जिससे नाराज लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर एलिजाबेथ के मर्डर का प्लान बना लिया। 

मर्डर के बाद मनाया जश्न
पुलिस के मुताबिक, जब घर में एलिजाबेथ अपनी 13 साल की बेटी केटी के साथ घर में सो रही थीं। तभी कपल घर में दाखिल हुआ और करीब 10 बार वार करने के बाद मां-बेटी का गला काट कर उनका बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मर्डर करने के बाद वह मौके से फरार नहीं हुए, बल्कि दोनों ने वहीं पार्टी की। दोनों ने साथ नहाया, फ्रिज से केक निकालकर खाया और इसके बाद उसी कमरे में सेक्स भी किया। इसके बाद उन्होंने बेड पर लेटर हॉलीवुड की फेमस हॉरर मूवी ‘ट्वाईलाईट’ देखी। 

बर्बरता पर नहीं पछतावा
सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने कम उम्र का हवाला देते हुए इन्हें कठोर सजा न दिए जाने की अपील की थी। लेकिन, इस पर कोर्ट ने वकील को फटकार लगाते हुए कहा कि नाबालिग होने का यह मतलब नहीं कि बर्बरता से किए गए कत्ल की सजा ही नहीं दी जाए। जज ने कहा जरा सी बात पर दोनों ने इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया। इतना ही नहीं, मर्डर के बाद भी इन्हें किसी तरह का पछतावा नहीं था। इसलिए दोनों को सजा मिलनी ही चाहिए।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News