मकड़ी पकड़ने का ये वीडियो उड़ा रहा होश, 60 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देखा

punjabkesari.in Tuesday, Apr 25, 2017 - 04:43 PM (IST)

वॉशिंगटनः अमरीका में एक व्यक्ति के कमरे में  विशालकाय मकड़ी घुस गई। वह उसे मारना नहीं चाहता था, इसलिए किसी तरह उसे सुरक्षित वहां से हटाने की कोशिश करने लगा कि तभी मकड़ी को पकड़ते समय वह गायब हो गई और उसे पता भी नहीं चला कि मकड़ी उसके चेहरे पर कब आकर गिर गई। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो गया है, जो भी इस वीडियो को देख रहा है वह अचंभित है यह देखकर कि मकड़ी कैसे गायब हुई और लड़के के चेहरे तक कैसे पहुंची।

इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़का घर की छत पर चिपकी एक बड़ी सी मकड़ी को हटाने की कोशिश कर रहा है। वह मकड़ी को पकड़ने के लिए एक बाउल लेकर आता है। वह मकड़ी को मार सकता है लेकिन वह ऐसा नहीं करता। वह मकड़ी को सुरक्षित छत से हटाने की कोशिश करता है। वह सीढ़ी पर चढ़कर मकड़ी को बाउल के जरिए पकड़ता है और जैसे ही वह उस मकड़ी को देखने के लिए बाउल को नीचे करता है तो मकड़ी बाउल से गायब दिखाई देती है। लड़का अचंभित हो जाता है कि मकड़ी गई कहां। तभी उसे एहसास होता की मकड़ी उसके चेहरे पर है और वह लड़का बुरी तरह से घबरा जाता है।

सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद यह चर्चा का विषय बन चुका है।  इस वीडियो को अबतक 60 मिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि वह इस वीडियो को देखकर अंदर तक कांप गए है। वहीं एक फेसबुक यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को देखने के बाद उसे इतना डर लगा कि चिल्लाते हुए उसने अपना फोन गिरा दिया।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News